India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2024: महिला एशिया कप में 20 साल के इतिहास में पहली बार श्रीलंका टीम ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, भारतीय टीम को हराकर रच दिया इतिहास

India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2024

India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2024: 2024 महिला एशिया कप टी-20 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। जहाँ श्रीलंका ने 2024 महिला एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट में पहली बार 20 साल में भारतीय महिला टीम को हराकर एशिया कप जीता है। एशिया कप में पहली बार 2004 में श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल हुआ था जिसमें भारत ने पहला एशिया कप ओडीआई जीता था। लेकिन आज उनका 20 साल पुराना सपना साकार हुआ जो श्रीलंका टीम के लिए गौरव के पल है। श्रीलंका महिला टीम सेमि -फाइनल में पाकिस्तान को हराकर 2024 एशिया कप के फाइनल मुक़ाबले में पहुंची थी।

श्रीलंका टीम का चमत्कारी प्रदर्शन – India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2024

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुक़ाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जो की गलत साबित हुआ जहाँ भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 165/6 रनो का स्कोर खड़ा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 60 रनो की सर्वाधिक पारी खेली वही शेफाली वर्मा 19 गेंदों में 16 रन मात्र बनाकर जल्दी आउट हो गई वही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 गेंदों में मात्र 11 रन ही बनाये। वही विकेट कीपर ऋचा घोष 14 गेंदों में 30 रन बनाये।

छठी बार श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया एशिया कप का फाइनल

महिला एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका महिला टीम और भारतीय महिला टीम के 6 बार फाइनल मुक़ाबला खेला गया है। जिसमें 5 बार भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को शिकस्त दी है लेकिन इस बार 2024 महिला एशिया कप में में पहली बार भारतीय महिला टीम श्रीलंका से शिकस्त खाई है। भारत ने एशिया कप में श्रीलंका को 2004 ,2005-2006 ,2006, 2008 और 2022 मेंफाइनल में हराया है। वही भारत ने दो बार पकिस्तान महिला टीम को भी हराया है। भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में कुल 7 बार चैंपियन ट्रॉफी जीती है।

श्रीलंका महिला टीम की पहली जीत बनेगी यादगार

इस 2024 महिला एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच लगातार जीतकर फाइनल में पहुंची थी वही श्रीलंका भी अपने सभी मैच जीतकर एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी। जहाँ फाइनल में श्रीलंका ने कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन श्रीलंका महिला टीम सेमि फाइनल बमुश्किल पाकिस्तान महिला टीम से मैच जीती थी। लेकिन जैसा प्रदर्शन श्रीलंका ने दिखाया है उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन बाकई श्रीलंका कबीले तारीफ़ प्रदर्श फाइनल में भारतीय टीम के ख़िलाफ़ किया है।

श्रीलंका की बल्लेबाज़ी रही कमाल

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका महिला टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को 165/6 रनो के पर रोक दिया। और बाद में जीत के लिए 166 रनो के लक्ष्य को हासिल करने लिए मैदान पर उतरी और भारतीय महिला गेंदबाज़ो को मुश्किल में दिया जहाँ श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें सर्वाधिक रन हर्षिता ने बनाये जिसमें उन्होंने 51 गेंदों में 69 रनो की नावाद पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से नवाज़ा गया।

श्रीलंका की कप्तान चमारि अथपाथथु ने 61 रनो की जीताऊ पारी खेली और श्रीलंका की कप्तान को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया है।इस तरह श्रीलंका महिला टीम ने 166 रनो के लक्ष्य को महज़ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और एशिया कप की पहली ट्रॉफी भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर जीती।

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज़ी ने फाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपने फैन्स को बहुत निराश किया है। हाँ यदि स्कोर 200 के आस पास भारतीय टीम होता तो शायद रिजल्ट कुछ और होता वही स्मृति मंधना ने भी बहुत स्लो पारी खेली अगर वो और थोड़ा तेज़ खेल पाती तो शायद भारत जीत का जश्न मना रहा होता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *