Dhoni Last IPL 2024 Match: यहाँ खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर का आख़िरी मैच

Dhoni Last IPL 2024 Match

Dhoni Last IPL 2024 Match: आईपीएल का आयोज़न 2008 में भारत में किया गया था जहाँ महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चैन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन डॉलर में नीलामी के दौरान ख़रीदा था और उनकी कप्तांनी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल 2010 का ख़िताब जीता था, भारतीय क्रिकेट इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान है

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में हुआ था, वो दाये हाथ के बल्लेबाज़ है और फ़िनिशर के रूप में जाने जाते है टीम में उनकी भूमिका बल्लेबाज़ कीपर की होती है, महेंद्र सिंह धोनी को ‘माही’ नाम से भी जाना जाता है और भारत समेत पुरे विश्व में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में अपनी प्रतिभा से जाने जाते है जब वो मैदान में खेलने आते है तो उनके नाम के शोर का तूफ़ान आ जाता है।

18 मई 2024 को खेला जायेगा आखिरी मैच

आईपीएल 2008 से 2024 तक धोनी ने इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने करियर में बहुत रिकॉर्ड बनाये है जहाँ आईपीएल इतिहास में उनकी कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मील का पत्थर साबित हुई है, क्यूंकि उन्होंने इस टीम के लिए बतौर कप्तान 5 बार आईपीएल टूर्नामेंट खिताब जीता है।

2024 आईपीएल सीज़न उनका आख़िरी सीज़न होगा जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी मैच 18 मई 2024 को एम चिनास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आरसीबी के ख़िलाफ़ खेला जायेगा जहाँ दोनों टीम प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए पूरी जी जान इस में भिड़ेंगी। और हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स अगर प्ले ऑफ में जगह बना पाती है तो उनको आगे भी खेलने का मौका मिल जायेगा।

जीत के साथ होगी धोनी की विदाई- Dhoni Last IPL 2024 Match

2024 आईपीएल सीज़न शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के इस फैसले ने सबको चौंका दिया था की महेंद्र सिंह धोनी 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं रहेंगे और बिलकुल ऐसा ही देखा गया की महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर का नया कप्तान बनाया गया। जहाँ आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की नई कप्तानी में जीता और टूर्नामेंट का जीत से आगाज़ किया, गायकवाड़ को अपनी कप्तानी में प्रतिभा बढ़ाने में धोनी से सबक लेना है और वो उनसे सीखते नज़र आ भी रहे है, लेकन प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अभी और मैच जीतने होंगे।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

स्तरआईपीएल टीममुक़ाबलेजीत दर्ज़हार दर्ज़टोटल रन रेटपॉइंट्स
1के के आर1183+1.45316
2राजस्थान रॉयल11 83 +0.47616
3 हैदराबाद12 7 5+0.40614
4चेन्नई सुपर किंग्स12 66 +0.49112
5 दिल्ली कैपिटल12 6 6 -0.31612
6लखनऊ सुपर जाइंट्स12 66 -0.76912
7रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु12 5 7+0.21710
8गुजरात टाइटंस12 5 7-1.06310
9मुंबई इंडियंस 12 48 -0.2128
10पंजाब किंग्स12 4 8-0.4238
आईपीएल 2024 टूर्नामेंट, महेंद्र सिंह धोनी , चेन्नई सुपर vs आरसीबी

चेन्नई सुपर किंग्स vs आरसीबी

चेन्नई सुपर किंग्स 2024 के इस सीज़न में अपने 12 मैच खेलकर 12 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर चार पर जगह बनाई हुई है जबकि उन्होंने लगातार दो हार का सामना किया है उन्होंने 12 मुक़ाबलों में से 6 मैच जीते है जबकि 6 मैच में हार का सामना किया है। वही इस सीज़न में आरसीबी बहुत संघर्ष करते हुए प्ले ऑफ में जग़ह बनाने को बेक़रार है इस टीम ने अभी तक 12 मैच खेलें है और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है अब देखना ये है की 18 मई को कोनसी टीम जीत का परचम लहराती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *