Paris Olympics 2024 Dates Hindi: इन भारतीय खिलाडियों के मुक़ाबले होंगे दिलचस्प, जाने समर ओलंपिक 2024 की पूरी जानकारी

Paris Olympics 2024 Dates Hindi

Paris Olympics 2024 Dates Hindi: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने फाइनल जीतकर भारत का तिरंगा मैदान पर लहराया था और अब उसके बाद भारतीय खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय तिरंगे को जीत के साथ लहराने को पूरी तरह तैयार है। 2024 समर ओलंपिक फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई 2024 से इसका आयोजन किया जायेगा वही 11 अगस्त 2024 को इसका समापन किया जायेगा। 10 से 15 दिन चलने वाले इस ओलंपिक खेलों में 10,714 खिलाड़ी भाग लेने पेरिस पहुंच रहे है। ये खिलाड़ी 206 देशो से भाग लेने पेरिस ओलंपिक में पहुंचे है।

26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच 32 खेलों के 329 स्पर्धाओं का होगा आयोजन

पेरिस ओलंपिक 2024 में 206 देशो के 10714 खिलाड़ी भाग लेने फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच रहे है। जिसका आयोजन 26 जुलाई 2024 से होगा। जिसमें 32 अलग अलग़ तरह के खेल के 329 स्पर्धाओं को शामिल किया गया। ये खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस के अलावा अन्य 16 शहर में भी खेले जायेंगे। पेरू की राजधानी लिमा में 13 सितम्बर 2017 में 131st IOC सेंशन में 2024 ओलंपिक के लिए पेरिस को चुना गया था। इस समर ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा देखने को मिलने वाला है।

भारत के 113 एथलीट्स 2024 पेरिस ओलंपिक में आज़मायेंगे अपनी क़िस्मत

26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत के कमावेश 120 एथलीट्स विभिन्न खेलो में भारत लिए मेडल पाने में पूरी शिद्दत के साथ हाथ आज़मायेंगे और यक़ीनन भारत के खिलाड़ी मेडल पाकर अपना और भारत का नाम दुनिया में रोशन करेंगे। आपको बता दे की भारत के मेडल जीतने की सबसे ज़्यादा उम्मीद, भारत के एथलीट्स भाला फेंक , कुश्ती ,बैडमिंटन , हॉकी और बॉक्सिंग जैसे खेलो से है। हालांकि यहाँ मुक़ाबला बहुत जटिल होता है लेकिन इन खेलो में भारतीय एथलीट्स के पास पर्याप्त अनुभव है। भारत की एक एथलीट्स है जिनका नाम श्रेयसि है जो भारत के राज्य बिहार से विधायक है इनसे भारत को काफी उम्मीद रहेगी।

यहाँ होगा भारत के एथलीट्स का मुक़ाबला- Paris Olympics 2024 Dates Hindi

भारत के गोल्फ़ और तीरंदाज़ी

पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्फ़ में भारत की तरफ से वोमेन वर्ग में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भाग लेंगी और वही पुरुष खेल में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर भाग लेंगे जो भारत को मेडल दिलाने के लिए संघर्ष करते नज़र आएंगे। जहाँ 1 अगस्त को महिला वर्ग का मुक़ाबला होगा वही पुरषो का मुक़ाबला 7 अगस्त को खेला जायेगा। वही तीर अंदाज़ी में भारत की तरफ से भारतीय एकल पुरुष वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा , तरुणदीप , प्रिवीड जाधव खेलेंगे वही महिला मुक़ाबले में भारत की और से भजन कौर ,अंकिता भकत और दीपिका कुमारी मैडल के लिए किस्मत आज़मायेंगे। ये खेल 27 जुलाई को खेले जायेंगे।

भाला फेंक, पैदल चाल और रिले रेस में भारतीय एथलीट्स

2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास लिख दिया था। भारत के लिए उन्होंने बतौर एथलीट्स प्रथम गोल्ड ओलंपिक मैडल जीता था वो पल जब उन्होंने 87.58 मीटर दूरी पर भाला फेंकर पदक जीता जिसने हर भारतीय को गौरवांतित किया था। हालांकि ये भारत के लिए निजी दूसरा गोल्ड मैडल था। पहला गोल्ड पदक 2008 में बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग खेल में अभिनव बिंद्रा ने भारत को दिलाया था. भाला फेंक में नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर और अन्नू रानी भी इस खेल का हिस्सा होंगे।

पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी और पुरषो में अक्षदीप सिंह ,विकास सिंह ,परमजीत और राम बाबू लेंगे भाग जहाँ 20 किलोमीटर होगी पैदल चाल जो 1 अगस्त को खेला जायेगा वही रिले रेस में 9 अगस्त को पुरषो में मुहम्मद अनस , मोहम्मद अज़मल ,राजीव और आमोज़ जैकब खेलते नज़र आएंगे। वही महिलाओ ज्योतिका ,रूपल सुबह और पूवम्मा हिस्सा लेंगी।

भारतोल्लन (वेटलिफ्टिंग ) बैडमिंटन और कुश्ती

मीराबाई चानू पर वेटलिफ्टिंग के लिए बनी रहेगी नज़र क्यूंकि उन्होंने टोक्यो में 201 कोलीग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता था। वही बडमिंटन में भारत की प्रसिद्ध खिलाड़ी पीवी सिंधु भाग लेंगी। कुश्ती में महिला टीम में अंतिम पंघाल 53 kg विनेश फोगाट 50 किलों अंशु मालिक 57 किलो ऋतिक हुड्डा वही पुरषो में अमन सेहरावत भाग लेंगे।

बॉक्सिंग में महिला वर्ग में भारत के लिए निकहत जरीन भाग लेंगी उनके अलावा प्रीति पवार ,जैस्मीन ,और लवलीना भाग लेंगी। वही पुरषो में निशांत देव ,अमित पंघाल हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *