Women’s Asia Cup T-20 2024: वर्ल्ड कप के तुरंत बाद एशिया कप जीतने की तैयारी, भारतीय टीम रवाना

Women's Asia Cup T-20 2024

Women’s Asia Cup T-20 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम वूमेंस एशिया कप 2024 के लिए रवाना हो चुकी है। जिसमें 15 टी-20 मैच खेले जायेंगे, Womens Asia Cup T-20, 2024 का 9वां संस्करण श्रीलंका के रानगिरि डम्बुल्ला अन्तराष्टीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस एशिया कप का शुभारंभ 19 जुलाई 2024 से होगा जिसका आख़िरी और फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जायेगा। इस एशिया कप में कुल 8 टीमों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय महिला टीम के साथ पकिस्तान वूमेंस, बांग्लादेश वूमेंस, नेपाल वूमेंस, मलेशिआ वूमेंस, श्रीलंका वूमेंस, थइलैंड्स वूमेंस और यूनाइटेड अरब अमीरात महिला क्रिकेट टीम खेलती नज़र आएँगी।

महिला एशिया कप की शुरुआत कैसे हुई जाने विस्तार में – Women’s Asia Cup T-20 2024

Womens Asia Cup (Asian Women’s Cricket Championships) को ACC WOMEN’S Asia Cup से भी जाना जाता है। ACC WOMEN’S Asia Cup महिला क्रिकेट ओडीआई और टी-20 अन्तराष्टीय टूर्नामेंट खेला जाता है, जिसकी शुरुआत 2004 में थी जी हाँ ACC WOMEN’S Asia Cup का पहला संस्करण 2004 में खेला में गया था। पहला महिला एशिया कप 2004 में खेला गया था जिसकी मेज़बानी श्रीलंका ने की थी। 2004 में पहले ACC WOMEN’S Asia Cup में केवल 2 महिला क्रिकेट टीम शामिल हुई थी। 1. भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2 . श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम। जिसमें 5 मैचों की वन डे सीरीज़ खेली गई थी और भारतीय महिला टीम ने सभी 5 मैच जीतकर ट्रॉफी जीती थी।

भारतीय महीला टीम ने 7 मर्तबा WOMEN’S Asia Cup जीता

2004 से 2022 तक 8 WOMEN Asia Cup खेले जा चुके है जिसमें से भारतीय महिला टीम 7 बार चैंपियन बन चुकी ACC WOMEN’S Asia Cup के इतिहास में 2018 की ट्रॉफी को छोड़कर जो किस्मत से बंगलादेश महिला ने जीती थी सभी ट्रॉफी भारतीय महिला टीम ने उठाई है। 2004 से 2008 तक ACC WOMEN’S Asia Cup में ओडीआई मैच खेले गए थे लेकिन 2012 से इस कप में टी-20 सीरीज़ खेले जाने लगी। वही 2005 -2006 के एशिया कप में पहली बार भाग लिया जहाँ इस बार भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को फिर से हराकर ट्रॉफी जीती।

2012 से 20 -20 फॉर्मेट में एशिया कप को शामिल किया गया

2006 में एशिया कप भारत में खेला गया जहां दुर्भगिये से श्रीलंका को फिर से हार का सामना करना पड़ा था। 2008 में एक बार फिर भारतीय महिला टीम चैंपियन ट्रॉफी जीती। 2012 में पहली बार भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच फाइनल में मुक़ाबला खेला गया जो चाइना में खेला जहाँ पहली बार टी -20 मुक़बले खेले गए। जहाँ भारतीय महिला ने पकिस्तान महिला टीम को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। बता दे की covid के चलते 2020 एशिया कप को 2021 के लिए पोस्टपोंड कर दिया था लेकिन फिर दुवारा 2022 में पोस्टपोंड किया गया जो बांग्लादेश में खेला गया था। जिसमें भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 2022 ट्रॉफी जीती थी

एशिया कप में मिथाली राज़ ने सबसे ज़्यादा 588 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वही सबसे ज़्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज़ नीतू डेविड है जिन्होंने 26 विकेट हासिल किये है। हालांकि इस बार शबनम और अमनजोत कौर को टीम में शामिल नहीं किया गया है जिससे क्या भारतीय महिला टीम को नुक्सान उठाना पड़ सकता है। लेकिन फिलहाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथो में रहेगी जहाँ उनकी कोशिश लगातार चैंपियन बने रहने की होगी। लेकिन बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और पकिस्तान व श्रीलंका अपने आपको मजबूत स्तिथि में ले जाने में कामयाब होगी ये उनके इरादों पर निर्भर करता।

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल में 5 बार श्री लंका को हराया है वही पकिस्तान महिला टीम को फाइनल 2012 और 2016 में दो बार हराया है वही भारतीय महिला टीम 2018 के फाइनल में पहली बांग्लादेश से हारी थी :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *